logo

पौधे जो मन को भाए, आंखों की रोशनी बढ़ाए और घर-आंगन में लाए खुशियों की बहार 

15443news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची:

एक घर हो अपना। हरा-भरा। खुशहाली के रंग हों हजार। चारों ओर हो, फुलवारी। हरियाली किसे पसंद नहीं आती होगी। चलिये आज हम आपको बताते हैं कि अपने घर-आंगन को कैसे करें इन पौधों से हरियाला। जो मन को भाए। आंखों की रोशनी बढ़ाए और घर-आंगन में लाए खुशियों की बहार। वास्तु शास्त्र ऐसे पौधे के बारे में बताते हैं, जिन्हें घर में लगाने से सुख-समृद्धि आती है और घर में बरकत होने लगती है। अगर आपके घर में आंगन हो, कंपाउंड हो या बॉल्कोनी ही हो तो आप छोटे पौधे लगा सकते हैं।

 

Black turmeric will cure cancer-asthma, trial of medicinal plant in Neri  herbal garden successful | काली हल्दी करेगी कैंसर-अस्थमा को दूर, नेरी हर्बल  गार्डन में औषधीय प्लांट का ट्रायल ...

 

ऐसा ही एक ही पौधा है हल्दी का, जिसे अंग्रेजी में  Turmeric Plant कहते हैं। वास्तु के अनुसार घर में हल्दी का पौधा लगाना शुभ है। हल्दी के पौधे में जहां बहुत गुण होते हैं वहीं वो बहुत चमत्कारी भी होता है। मान्यता है कि घर में हल्दी का पौधा लगाने से बरकत आती है। वहीं, नियमित रूप से इसकी पूजा करने से मनोकामना भी पूरी होती है।

 

Astrology Tips Tulsi plant planted in the house can end all the problems of  your life

 

तुलसी का पौधा हालांकि हर घर में होता है। अगर आपके यहां नहीं है तो पहली फुर्सत में इसे लगा लें। इस पौधे की नियमित रूप से पूजा आदि करने पर सुखृ-समृद्धि मिलती है। तुलसी का पौधा लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का विकास होता है और नकारात्मक ऊर्जा नष्ट होती है।

Modern Plants लाइव शमी/प्रोसोपिस सिनेरिया लकी पौधा पॉट के साथ : Amazon.in:  बाग-बगीचा और आउटडोर

 

लकी शमी का भी पौधा होता है। इस पौधे के रहने से घर में लगाने से रुपए-पैसे की कमी नहीं रहती। साथ ही, शमी के पौधे के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाने से शनि दोष भी खत्म होता है।

 

 

क्रासुला के पौधें के फायदे, नुकसान और इसे किस दिशा में रखना चाहिए -  Vaastushastras

मनी ट्री या क्रासुला भी शुभ पौधा माना जाता है। मनी ट्री लगाने से घर में धन का विकास होता है। इस पौधे को गेट पर अंदर की तरफ लगाने से लाभ होता है।

Bamboo Ke Vastu Upay: घर की इस दिशा में जरूर लगाएं बांस का पौधा, बंद किस्मत  के दरवाजे जाएंगे खुल - Bamboo ke vastu upay plant a bamboo plant in this  direction

घर में बांस का पौधा लगाना शुभ माना जाता है। बांस के पौधे को ईशान कोण या उत्तर दिशा में लगाने से धन लाभ होता है। इस पौधे को सुख-समृद्धि का प्रतीक भी माना गया है।