logo

पीएलएफआई एरिया कमांडर सांडी पूर्ति गिरफ्तार, दिनदहाड़े घटना को देता था अंजाम 

13137news.jpg

द फॉलोअप टीम, चाईबासा:

चाईबासा पुलिस ने पीएलएफआई एरिया कमांडर सांडी पूर्ति उर्फ मोदी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मोदी को बुधवार की रात गिरफ्तार किया है। सांडी पूर्ति के साथ उसके कुछ साथी भी गिरफ्तार हुए हैं। पुलिस फिलहाल इनसे पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर टेबो थाना क्षेत्र से एरिया कमांडर को गिरफ्तार किया है। बता दें कि जोनल कमांडर शनिचर सुरीन के मारे जाने और अजय पूर्ति के सरेंडर के बाद सांडी पूर्ति का अपने क्षेत्र में एकाधिकार था। सांडी पूर्ति की गिरफ्तारी के लिए चाईबासा पुलिस लगातार सारंडा के विभिन्न स्थानों में छापेमारी कर रही थी। 

हथियार भी हुए बरामद 

सांडी पूर्ति को पुलिस ने उसके साथी के साथ गिरफ्तार किया है। उनके पास से हथियार भी बरामद हुए हैं। सांडी पूर्ति के दस्ते ने बंदगांव प्रखंड के कराईकेला, टेबो तथा बंदगांव थाना में कई कांड को अंजाम दिया था। हालांकि पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं कि है। मोदी दिनदहाड़े किसी भी घटना को अंजाम देता था। जिस कारण लोगों में उसका काफी खौफ था। 

कई संगठन से लेता था लेवी 

सांडी पूर्ति ईंट भट्ठा, राशन दुकान, सरकारी योजना, सड़क, दारू दुकान, ठेकेदार समेत अन्य से लेवी लेकर संगठन को चलता था। वह हमेशा कारबाइन लेकर घूमने के कारण लोग उससे डरते थे। उसे पुलिस काफी दिनों से वाच कर रही थी। अंततः पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।