द फॉलोअप टीम, चतरा:
पुलिस ने सदर थाना क्षेत्र के कठौतिया मंदिर और जतराहीबाग इलाके से एक अफीम तस्कर और एक पशु तस्कर को गिरफ्तार किया है। SDPO अविनाश कुमार व सदर थाना पुलिस की टीम ने मिलकर इन्हे मिलकर गिरफ्तार किया है। अफीम तस्कर के पास से दो किलो 800 ग्राम गिला अफीम, 32 हजार रुपए और एक बाइक मिली है। SDPO ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी बीरू साव अफीम लेकर चतरा की ओर आ रहा है। तभी उसे कठौतिया मंदिर के पास गिरफ्तार कर लिया गया।
पशु तस्कर का मारुती वैन दुर्घटनाग्रस्त
जतराहीबा चौक के पास से एक तस्कर पशुओं को क्रूरता से अपने साथ ले जा रहा था। तभी उसकी मारुती वैन दुर्घटनाग्रस्त हो गई। आरोपी का नाम मो. सरताज बताया जा रहा है।पशुओं की तस्करी के दौरान उसे पकड़ा गया।