logo

पीएम मोदी ने समझाया BEST का नया मतलब, जानें पुदुचेरी की रैली में क्या बोले

5633news.jpg
द फॉलोअप टीम, दिल्ली:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को पुदुचेरी के दौरे पर थे। पीएम ने यहां एक जनसभा को संबोधित किया। बता दें कि पुदुचेरी की कांग्रेस सरकार के गिरने के बाद पीएम मोदी का ये दौरा हो रहा है। पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए पुदुचेरी की वर्तमान सहित पूर्ववर्ती सरकारों पर तीखा हमला बोला। 

जानें पीएम मोदी ने बेस्ट को क्या कहा
पीएम मोदी ने यहां लोगों को बेस्ट (BEST) का नया मतलब समझाया। पीएम मोदी ने कहा कि एनडीए पुदुचेरी को बेस्ट बनाना चाहता है। बेस्ट का मतलब है कि पुदुचेरी को बिनजेस हब, एजुकेशन हब, स्प्रिच्युल हब और टूरिज्म हब बनाया  जाएगा। 

पुदुचेरी में जिम्मेदार सरकार देगी एनडीए!
पीएम ने कहा कि पुदुचेरी एक ऐसी सरकार की हकदार है जिसमें शीर्ष स्तर पर पुदुचेरी को लोग हों ना कि दिल्ली में बैठे कांग्रेस के नेताओं का एक छोटा समूह। पीएम मोदी ने कहा कि एनडीए पुदुचेरी के लोगों को आश्वस्त करना चाहती है कि यहां अगली सरकार पुदुचेरी के स्थानीय लोगों की सरकार होगी। उन्होंने हाल ही में इस्तीफा देने वाले पूर्व सीएम वी नारायणसामी पर निशाना साधते हुये कहा कि पूरे देश ने कुछ दिनों पहले एक वीडियो देखा। वीडियो में एक असहाय महिला चक्रवात और बाढ़ के दौरान पुदुचेरी सरकार और सीएम की उपेक्षा के बारे में शिकायत कर रही थी। मैं उनकी आंखों में उभरे दर्द को महसूस कर सकता हूं। उनकी आवाज में छलके दर्द को महसूस कर सकता हूं।

अल्पमत में आने से गिरी कांग्रेस सरकार
पीएम मोदी ने कहा कि अब तक पुदुचेरी के लोगों को ऐसी सरकार मिली है जो दिल्ली में कांग्रेस आलाकमान की सेवा में व्यस्त थी क्योंकि उनकी प्राथमिकता अलग थी। आपके पूर्व मुख्यमंत्री अपनी पार्टी के शीर्ष नेताओं की चप्पल उठाने में ही माहिर हैं। 
बता दें कि अभी कुछ ही दिन पहले पुदुचेरी के 33 सदस्यों वाली विधानसभा में फ्लोर टेस्ट में नाकाम रहने पर वी नारायणसामी के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार को सत्ता से हाथ धोना पड़ा था। पांच कांग्रेसी और 1 डीएमके विधायक के इस्तीफे की वजह से कांग्रेस सरकार अल्पमत में आ गयी थी। इसके बाद सीएम नारायणसामी ने इस्तीफा दे दिया था।