logo

हजारीबाग के किसान से रूबरू होंगे प्रधानमंत्री मोदी, सुनाई जाएगी सफलता की कहानी

10304news.jpg
द फॉलोअप टीम, हजारीबाग:

1 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरे देश के चार किसानों से बात करेंगे। उनमे से दो किसान झारखंड के होंगे। हजारीबाग के अशोक कुमार मेहता और फुलेश्वर महतो शामिल हैं। इनका चयन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ चर्चा के लिए किया गया है। इन किसानों की सफलता की कहानी प्रधानमंत्री पूरे देश को बताएंगे। 

लॉकडाउन में फसल की अच्छी कीमत मिली
दरअसल इनकी सफलता की कहानी इसलिए सुनाई जाएगी क्योंकि लॉकडाउन में सारे किसान अपनी उपज और बिक्री को लेकर परेशान थे पर इस कठिन समय में इन चार किसानों ने भरपूर कीमत हासिल की। हजारीबाग बाजार समिति के सचिव राकेश कुमार सिंह ने कहा है कि यह  हमारे लिए गर्व की बात है कि हजारीबाग के किसान से प्रधानमंत्री बात करेंगे। उन्होंने बताया कि E-NAM के माध्यम से व्यापार करने के मामले में हजारीबाग देश भर में टॉप-10 में शामिल है। 

E-NAM प्लेटफॉर्म पर रोजगार का जुगाड़
E-NAM (राष्ट्रीय कृषि बाजार) प्लेटफॉर्म के जरिये अशोक कुमार मेहता ने लाखों रुपए का कारोबार किया है। पोर्टल के जरिये इतनी बड़ी मात्रा में व्यापर करने वाले अशोक चुनिंदा किसानों में से एक बन गए हैं। अशोक ने 14 जून तक ई-नाम पोर्टल के जरिये 4.5 क्विंटल मूली, 821.56 क्विंटल गेहूं और 30 क्विंटल सरसों बेचे थे। लॉकडाउन में इनका कारोबार लगभग 8 लाख रुपए का रहा है और यह बहुत बड़ी बात है। 
 

27 लाख का कारोबार किया फुलेश्वर की टीम ने 
वहीं फुलेश्वर महतो की बात करें तो उन्होंने अपने गांव के किसानों के साथ मिलकर चुर्चूवाड़ी फल सब्जी प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड बनाया। 2016 में यह लिमिटेड कोमनि बनायीं गयी थी। इससे 760 किसान जुड़े हैं।  लॉकडाउन के समय सब किसानो ने मिलकर लगभग 27 लाख रुपए का कारोबार किया है। इस दौरान इन्होंने बड़े स्तर पर गेहूं , तरबूज और प्याज का कारोबार किया है।