logo

किसानों को वाजिब हक दिलाने के लिए महागठबंधन की जन आक्रोश रैली 7 फरवरी को

4794news.jpg

द फॉलोअप टीम रांची:

किसानों को वाजिब हक दिलाने के लिए गैर भाजपा राजनीतिक दलों में एकजुटता दिख रही है। झारखंड की सत्‍ता में शामिल महागठबंधन के दलों ने राजधानी रांची के लोवाडीह स्थित साईं धर्मशाला में बैठक कर बीते दिनों मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के काफिले पर हमला और दिल्ली में किसानों पर लाठी चार्ज के विरोध में आंदोलन की रणनीति बनी।

हेमंत सरकार के प्रति एकजुटता

बैठक में खिजुरी से कांग्रेस विधायक राजेश कच्छप ने आगामी 7 फरवरी को इन मुद्दों को लेकर एक विशाल जनाक्रोश रैली निकाले जाने की बात कही। रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस के अध्यक्ष सुरेश बैठा ने कहा है कि एक स्थिर सरकार को अस्थिर करने का प्रयास के कारण जन आक्रोश है। जिसको लेकर रैली की जाएगी। जिसमें महागठबंधन के सभी विधायक और रांची के सभी प्रखंडों से किसान और अन्य लोग शामिल होंगे।