logo

अश्विन को गेंदबाजी के दौरान अंपायर ने रोका तो द्रविड़ ने उठाया हैरान करने वाला कदम

15420news.jpg

द फॉलोअप टीम, डेस्कः
स्पिनर आर अश्विन भारतीय क्रिकेट टीम के काफी अनुभवी खिलाड़ी हैं। अश्विन अक्सर मैदान में विवादों के वजह से जाने जाते हैं। आपको बता दें फिलहाल कानपुर में भारत और न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच चल रहा है। गौरतलब है कि मैच के तीसरे दिन अश्विन अंपायर के साथ उलझ गए वो भी एक बार नहीं बल्कि कई बार। कप्तान अजिंक्य रहाणे की कोशिश के बाद जब मामला नहीं सुलझा तो कोच राहुल द्रविड़ को बीच में आना पड़ा।

क्या है मामला 
भारतीय टीम के स्पिनर अश्विन मैच के तीसरे दिन बार-बार अपनी गेंदबाजी की वजह से अंपायर नितिन मेनन को परेशान करते नजर आए। दरअसल अश्विन ने तीसरे दिन जब गेंदबाजी शुरू की तो फॉलोथ्रू में वह डेंजर एरिया के करीब पहुंच रहे थे। अंपायर का मानना था कि अश्विन गेंदबाजी करने के बाद उस एरिया में कदम रख रहे हैं। अंपायर ने एक दो नहीं बल्कि गेंदबाजी के दौरान कई बार उनको रोका। अश्विन को अच्छे से पता था कि वह अपनी हद में हैं और नियम के मुताबिक चल रहे हैं।

कप्तान आंजिक्य रहाणे को करना पड़ा बीच-बचाव
अश्विन ने अंपायर नितिन को समझाने की कोशिश की लेकिन मामला नहीं सुलझा। आपको बता दें कि गेंदबाजी खत्म करने के बाद जब उनके सामने से निकल रहे थे तो नितिन के परेशानी हो रही थी। वहीं सामने से गुजरने की वजह से वह गेंद को सही से देख नहीं पा रहे थे। कप्तान रहाणे भी बहस के बीच में आए पर अंपायर नहीं माने। 

कोच द्रविड़ ने मैच रेफरी श्रीनाथ के की मुलाकात
जब मैदान पर ये सब चल रहा था और मामला गंभीर हो गया क्योंकि बार बार अश्विन को अंपायर नितिन रोक रहे थे। यह सब देखते हुए कोच द्रविड़ ने सीधा जाकर मैच रेफरी जवगल श्रीनाथ से जाकर मुलाकात की। रेफरी से बात करने के बाद जब वह वापस लौट रहे थे को खुश थे। इसके बाद अंपायर और अश्विन के बीच कोई बात नहीं हुई।