logo

रमना सीओ संजीव कुमार भारती का निधन, 10 दिन से कोरोना से संक्रमित थे

7464news.jpg
द फॉलोअप टीम, गढ़वा: 

रमना सीओ संजीव कुमार भारती का शुक्रवार को निधन हो गया। संजीव कुमार भारती पिछले 10 दिनों से कोरोना से संक्रमित थे। आज सुबह उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने पर सदर अस्पताल गढ़वा से रांची रिम्स में रेफर किया गया था। हॉस्पिटल पहुंचने से पहले रिम्स से महज 100 मीटर की दूरी पर उनका निधन हो गया।

बीते 10 दिन से कोरोना से पीड़ित थे संजीव
जानकारी के अनुसार सीओ संजीव कुमार भारती पिछले 10 दिनों से कोरोना संक्रमित थे। कल सांस लेने में दिक्कत होने पर उन्हें सदर अस्पताल गढ़वा में कोविड वार्ड में भर्ती किया गया था। शुक्रवार की सुबह में ऑक्सीजन लेबल कम होने पर चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिये रिम्स रांची रेफर कर दिया था। 

रिम्स पहुंचने से पहले रास्ते में तोड़ा दम
रांची पहुंचने से पहले ही उनका निधन हो गया।  सीओ के निधन की खबर रमना में मिलने पर शोक की लहर दौड़ गई। प्रशासनिक अधिकारियों एवं रमनावासियों ने सीओ के निधन पर शोक व्यक्त किया है।