logo

सरयू राय ने भारतीय जनतंत्र मोर्चा के उद्देश्यों और नीतियों से कराया रूबरू

10726news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची:
भारतीय जनतंत्र मोर्चा के मुख्य संरक्षक और जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने मोर्चा के उद्देश्यों और नीतियों से अपने सदस्यों को रूबरू कराया है। वो आज पार्टी कार्यालय में रांची जिला स्तरीय कार्यकारिणी इकाई की बैठक में बोल रहे थे। जिसमें उन्‍होंने कार्यकारिणी के सदस्यों को मोर्चा के बारे में विस्तार से समझाया। उन्हें जनता के बीच में जाकर काम करने, उनकी समस्याओं को सुनने-समझने और उनके समाधान के लिए सदैव प्रयासरत रहने की नसीहत दी।



साफ-सुथरी छवि वाले व्यक्ति को ही मिलेगी तरजीह 
मौके अवसर पर पार्टी के अध्यक्ष धर्मेंन्द्र तिवारी ने राँची जिला कार्यकारिणी इकाई के सदस्यों से कहा कि पार्टी में साफ-सुथरी छवि वाले व्यक्ति को ही तरजीह मिलेगी। यह पार्टी भ्रष्टाचार से कभी समझौता नहीं करेगी। इसलिए हमें लालच और लाभ के पद की आकांक्षा छोड़ निःस्वार्थ भाव से जनता की सेवा करनी होगी। उनकी समस्याओं का समाधान करना होगा। जनता के बीच आपको भरोसा और विश्वास स्वयं जगाकर उनके बीच अपनी गहरी पैठ बनानी होगी। तभी हम अपने उद्देश्य में सफल हो पायेंगे और हमारा संगठन मजबूत हो सकेगा। उन्‍होंने सदस्यों से आग्रह किया कि वे राँची में संगठन विस्तार करने की दिशा में सामाजिक सरोकार रखनेवाले, अनुभवी, ईमानदार व्यक्ति को चुनने में भाजमो के राँची जिलाध्यक्ष का सहयोग करें। पार्टी के नीति और सिद्धांतों को लेकर जन जन तक पहुंचाएं।



सदस्यों ने भी साझा किये विचार
राँची जिला कार्यकारिणी के सदस्यों ने भी बैठक में अपनी बात रखी और अपने विचारों को एक-दूसरे से साझा किया। बैठक का संचालन भाजुमो के राँची जिला अध्यक्ष अशोक कुमार सिन्हा ने किया, विषय प्रवेश कार्यालय प्रभारी डाॅ. ओ.पी. पाण्डेय ने कराया। जबकि धन्यवाद ज्ञापन पार्टी महासचिव आशीष शीतल ने किया। बैठक में सुशील कुमार,, ज्योति कुमारी, भारतेंदु झा, रवि प्रकाश, विवेक त्रिपाठी, नवेंदु, आशुतोष पाठक, अमृतेश पाठक, श्याम बिहारी नायक, शशांक भारद्वाज, जूगेश सिंह और बीएन सिंह आदि शामिल हुए।