logo

कोरोना काल की त्रासदी के बाद मजबूती से उभरी भारतीय अर्थव्यवस्था बजट पर चर्चा में बोले संजय सेठ

5208news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची: 
बीजेपी के रांची जिला महानगर कार्यालय स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार में आम बजट पर चर्चा हुई। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता रांची के लोकसभा सांसद संजय सेठ थे। संजय सेठ ने अपने संबोधन में कहा कि कोरोना महामारी के वक्त जब पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था धाराशायी हो गई, पीएम मोदी के प्रयासों से भारत की इकोनॉमी दोबारा पटरी पर लौटने में सफल हो रही है। 

'भारत ने विकसित की सबसे सस्ती वैक्सीन'
संजय सेठ ने कहा कि कोरोना महामारी के बीच भारत और यहां के लोगों ने साबित किया है कि हमारी वैज्ञानिक और चिकित्सीय प्रणाली भी काफी विकसित और मजबूत है, जिसका परिणाम है कि हम दुनिया की सबसे सस्ती कोरोना वैक्सीन विकसित करने में कामयाब हुए। संजय सेठ ने कहा कि फिलहाल दुनिया के 100 देश भारत से वैक्सीन हासिल करने के लिए कतार में लगे हैं। 

'80 करोड़ लोगों को 6 महीने तक मिला राशन'
संजय सेठ ने कोरोना महामारी के वक्त लगाए गये लॉकडाउन की चर्चा करते हुए कहा कि भारत में 80 करोड़ लोगों को पूरे छह महीने तक मुफ्त में राशन मिलता रहा जो पूरे विश्व में एक मिसाल है। संजय सेठ ने कहा कि, देशवासियों को लगने लगा था कि इसकी वजह से भारत के बजट पर अतिरिक्त भार पड़ेगा लेकिन जब बजट आया तो सभी सेक्टरों में खुशी की लहर दौड गई. 

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार में हुई चर्चा
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार में आयोजित आम बजट पर चर्चा कार्यक्रम में रांची महानगर जिलाध्यक्ष केके गुप्ता ने भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि इस बार का आम बजट भारत को आत्मनिर्भर बनाने का बजट है। उन्होंने दावा किया कि इस बजट से वोकल फॉर लोकल कैंपेन को प्रोत्साहन मिलेगा। उन्होंने उम्मीद जताई की ये बजट निकट भविष्य में सुखद परिणाम देगा। उन्होंने ये भी उम्मीद जताई की इस बजट से भारत की आतंरिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। 

ये भी पढ़ें.......

चर्चा में शामिल हुए मुख्य अतिथि और आर्थिक विशेषज्ञ जेके शर्मा ने बजट को लेकर लोगों के मन में उठ रही शंकाओं का समाधान किया। उन्होंने लोगों के कई सवालों का जवाब भई दिया। कार्यक्रम का संचालन रांची जिला महामंत्री बलराम सिंह और धन्यवाद ज्ञापन अरविंद सिंह पिंटू ने किया।