logo

राज्यपाल से मिलीं रांची मेयर, झारखंड के वर्तमान हालात की दी जानकारी

15259news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची:

भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री सह रांची की मेयर डॉ. आशा लकड़ा ने मंगलवार को राज्यपाल रमेश बैस से शिष्टाचार मुलाकात की। इस क्रम में उन्होंने राज्यपाल को झारखंड राज्य के वर्तमान हालात की जानकारी दी। साथ ही राज्य सरकार की कार्यशैली व जान विरोधी नीतियों से भी उन्हें अवगत कराया। इसके अलावा उन्होंने राज्यपाल को रांची शहरी क्षेत्र में कराए जा रहे विकास कार्यों की भी। जानकारी  दी। साथ ही केंद सरकार की योजनाओं की वर्तमान स्थिति की जानकारी दी।

 

साधु चरण महतो के निधन पर शोक  व्यक्त किया

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री सह रांची की महापौर डॉ आशा लकड़ा ने साधु चरण महतो के निधन पर शोक  व्यक्त करते हुए कहा कि ईचागढ़ के पूर्व विधायक श्री साधु चरण महतो जी के असामयिक निधन की खबर से मन बहुत दुःखी व व्यथित है l ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति एवं उनके परिजनों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।