logo

हाल-ए-नगर निगम: मेयर ने मांगी जानकारी तो चुप हो गये अधिकारी

14359news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची:
रांची की मेयर डॉ. आशा लकड़ा ने शनिवार को रांची नगर निगम के अभियंत्रण शाखा से संबंधित कार्यों की समीक्षा की। बैठक में मेयर ने हाल ही में समाचार पत्रों में प्रकाशित कार्यपालक अभियंता रमेश सिंह से संबंधित मामलों की जानकारी मांगी, तो उप नगर आयुक्त और अधीक्षण अभियंता चुप्पी साधे रहे। मेयर के सवालों का उनके पास कोई जवाब नहीं थी। मेयर ने उनसे यह भी कहा कि एक ही संवेदक को बार-बार बड़ी योजनाओं का ठेका कैसे दिया जा रहा है, जबकि 25 लाख से नीचे की योजनाओं का न तो सीएस तैयार किया जा रहा है और ही टेंडर प्रकिया पूरी की गई। पिछले छह माह से ऐसी कई योजनाएं लंबित हैं, जो 25 लाख से नीचे के हैं।

 


टेंडर फाइनल होने के बाद काम नहीं हुआ शुरू
मेयर ने यह भी कहा कि कांके रोड में सड़क निर्माण का कार्य दो वर्ष बाद भी शुरू नहीं हुआ, जबकि संबंधित रोड का टेंडर फाइनल हो चुका है। मेयर ने कहा कि रांची नगर निगम में लालफीताशाही है। अधिकारी अपनी मनमानी कर रहे हैं। खासकर बड़ी योजना के टेंडर में कई प्रकार की गड़बड़ियां की गई है। अधीक्षण अभियंता और उप नगर आयुक्त भी इन गड़बड़ियों पर मौन हैं। इससे यह स्पष्ट है कि रांची नगर निगम के अभियंत्रण शाखा में बड़े पैमाने पर घपला घोटाला किया गया है। उन्होंने कहा कि नगर आयुक्त को पत्र लिखकर इन मामलों की जांच कराने का निर्देश दिया जाएगा। साथ ही राज्य सरकार को भी इस मामले की जानकारी दी जाएगी, ताकि अभियंत्रण शाखा में कई जा रही गड़बड़ियों की जांच कर दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों पर उचित कार्रवाई की जा सके। मेयर ने कहा कि मुख्य अभियंता राजदेव सिंह और कार्यपालक अभियंता रमेश सिंह समीक्षा बैठक में नहीं आए। इससे यह स्पष्ट है कि संबंधित अधिकारी अपनी गलती को छिपाने का प्रयास कर रहे हैं। मेयर ने उप नगर आयुक्त और अधीक्षण अभियंता को निर्देश देते हुए कहा कि तीन दिनों के अंदर संबंधित मामलों पर स्पष्टीकरण दिया जाए। उन्होंने अभियंत्रण शाखा के अधिकारियों से यह भी कहा कि अभियंत्रण शाखा से संबंधित फाइल किसी के पास तीन दिन से अधिक न रहे। जिन्हें संबंधित कार्य पर आपत्ति हो तो वे अपनी टिप्पणी कर फाइल को आगे बढ़ाएं। उन्होंने यह भी कहा कि अधिकारी जनप्रतिनिधियो के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य नहीं कर रहे हैं, जिसके कारण आम लोगों की छोटी-छोटी समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है।


नगर निगम कई नगर से बाहर भी हो रही है चर्चा
हाल के दिनो में भ्रष्टाचार को लेकर चर्चा में आया निगम की चर्चा इन दिनो शहर के बाहर भी हो रही है। कार्यपालक अभियंता रमेश सिंह और मुख्य अभियंता राजदेव सिंह को लेकर जितनी मुह उतनी बात सुनने को मिल रही है। हर चौक चोराहे पर तरह- तरह की चर्चा हो रही है। यहां तक की राजनितिक दलों की दफ्तरों में भी इन दोनो अधिकारियों और निगम की हीं चर्चा है।