logo

सांप की डर दिखाकर ठग ली हीरे की अंगूठी, पुलिस ने ढोंगी साधू को किया गिरफ्तार

8096news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची:
अरगोड़ा पुलिस ने साधु के रूप में घूम रहे ठग को गिरफ्तार किया है। रांची की गलियों में यह साधू  अलग-अलग चीजों का डर लोगों में उतपन्न करता था और उनसे ठगी करता था। साधु ने अब तक कई लोगों के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया। यह साधु दिल्ली के मंडी गांव का रहने वाला है। रांची में विधानसभा के नजदीक एक झोपड़ी में रहता है।

ढोंगी साधु ने ढग ली थी हीरे की अंगूठी
आठ महीने पहले पुंदाग में रहने वाले राजेश कुमार के घर से इस ठग ने सांप की झूठी कहानी बनाकर उनके अंदर सांप का डर पैदा करके हीरे की अंगूठी ठग  लीथी। इस ठग का नाम रवि नाथ बताया जा रहा है। रांची के अलग-अलग इलाके से ऐसी ठगी की कई शिकायत मिली थी। अरगोड़ा पुलिस इस ठग साधु को अशोकनगर इलाके में ठगी करते हुए पकड़ा। उसके पास से हीरे की अंगूठी भी मिली है। आरोपी साधु ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है। कोरोना जांच के बाद उसे जेल भेजा जाएगा।