logo

हज यात्रा के नाम किया करोड़ों की ठगी, जांच में जुटी रांची पुलिस 

13877news.jpg

द फ़ॉलोअप टीम, रांची:
झारखंड में ठगी का मामला कम होने का नाम ही नहीं हो रहा है। हज यात्रा के नाम पर ठगी करने के मामले में रांची की ओरमांझी पुलिस ने रविवार को राजगंज थाना क्षेत्र के चुंगी इलाके से कबीर नामक एक युवक को उठाया है। खबर है कि लोगों को हज की यात्रा कराने के नाम पर पैसे लिया जाता है। ठगी के मुख्य आरोपी अभी भी फरार है। 

कौन ठग रहा सबको 
पुलिस के अनुसार, लबैक टूर एंड ट्रेवल्स के जरिये धनबाद का इरशाद आलम उर्फ नौशाद अभी तक रांची, जमशेदपुर, लोहरदगा, गिरिडीह व धनबाद में काफी संख्या में लोगों अपना शिकार बनाकर करोड़ों की ठगी कर चुका है। फिलहाल वह धनबाद में सक्रिय है। इस मामले में रांची के ओरमांझी थाना में दो प्राथमिकी दर्ज है। रविवार को नौशाद की गिरफ्तारी के लिए ओरमांझी पुलिस ने उसके धनबाद अवस्थित कई ठिकानों पर छापा मारी की, लेकिन वह भागने में सफल रहा। 

कौन है करीब 
पुलिस जिस आदमी को अपने साथ ले कर आया उसका नाम करीब बताया जा रहा है। यह राजगंज थाना झेत्र के चुंगी निवासी है। इसकी पुष्टि ओरमांझी इंस्पेक्टर राजीव कुमार सिंह ने की।  हालांकि पूछताछ के बाद रात में उसे छोड़ दिया गया।  बताया जाता है कि कबीर किसी मोबाइल दुकान पर कार्य करता है।  नौशाद ने उसके मोबाइल से कहीं कॉल किया था।  इसीलिए वह पुलिस के रडार में आया था।