logo

रांची की महिला से झुंझुनू में यौन शोषण, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया

2661news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची: 
शादी का झांसा देकर रांची की महिला के साथ यौन शोषण के आरोप में चार युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। महिला की शिकायत पर थाने में मामला भी दर्ज कर लिया गया है। यह मामला झुंझुनू जिले के खेतड़ी नगर का है। महिला से चारों आरोपियों की जानकारी लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। महिला रांची की रहनेवाली बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें........

महिला चंगुल से भागकर थाने पहुंची
मिली जानकारी के पुलिस ने बताया कि रांची के न्यू सहदेव नगर की महिला ने दर्ज मामले में कहा है कि नरेश कुमार, सुरेश, बबलू व राजू शर्मा उसे शादी का झांसा देकर झुंझुनू जिले के कांकरिया गांव ले आए थे। इसके बाद यहां पर उसका यौन शोषण किया गया। आरोपियों ने बाद में उसे किसी दूसरे व्यक्ति के यहां भेजने लगे। लेकिन महिला किसी तरह उनके चंगुल से भागकर थाने पहुंची। इसके बाद मामले का खुलासा हुआ। पुलिस अब चारों आरोपियों की लाश में है। पुलिस महिला का मेडिकल चेकअप करवाने का विचार कर रही है।