logo

श्री औद्योगिक दुर्गापुजा समिति के संरक्षक बने राजीव रंजन और जय सिंह, वेद सिंह अध्यक्ष

12772news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची:

 श्री औद्योगिक दुर्गापुजा समिति की वार्षिक बैठक मेफेयर बैंक्वेट हॉल,धुर्वा में हुई। जिसमें पुरानी कार्यसमिति को भंग कर नयी कार्यसमिति का गठन किया गया। जिसमें संरक्षक राजीव रंजन मिश्रा और जय सिंह यादव बनाए गए। जबकि संयोजक मन्टु शर्मा एवं कार्तिक लाल शर्मा, वहीं अध्यक्ष वेद प्रकाश सिंह चुने गए हैं। इनके  अलावा कार्यकारी अध्यक्ष कमल ठाकुर, वरिय उपाध्यक्ष सभी 42 पंडालों के पूजा समिति के अध्यक्ष गण,  उपाध्यक्ष प्रेम सिंह बांगी, विशाल सिंह, दलवीर सिंह बीरे, परमेश्वर सिंह, इंदरजीत सिंह, प्रदीप तिवारी, रंजन यादव, महासचिव कृष्णा कुमार, गोपाल उपाध्याय, डब्लू सिंह, धर्मेंद्र मिश्रा के साथ कोषाध्यक्ष असिम मोइत्रा बनाए गए हैं।

मीडिया प्रभारी एवं प्रवक्ता अजय कुमार मोहंती ने बताया कि मौके पर वेद प्रकाश सिंह, राजीव रंजन मिश्रा, कुंदन सिंह, भैरव सिंह, सागर कुमार, रंजन यादव, जय सिंह यादव, कमल ठाकुर आदि ने  दुर्गोत्सव 2021 के आयोजन के संबंध में अपने-अपने सुझाव रखे। सभा का संचालन अजय कुमार मोहंती और कार्तिक लाल शर्मा ने किया।