logo

कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर का आरोप- मॉब लिंचिंग पर केंद्र सरकार की चुप्पी दुर्भाग्यपूर्ण

16319news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची:

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि केंद्र में जब से मोदी सरकार आई है देश में बहुसंख्यक और अल्पसंख्यक समुदाय के बीच अविश्वास की गहरी खाई बन गई है। मॉब लिंचिंग की घटनाओं के लगातार बढ़ोतरी को रोकने के लिए हाल ही में सर्वाेच्च न्यायालय ने संसद से मॉब लिंचिंग के खिलाफ नया और सख्त कानून बनाने का निर्देश दिया है। परंतु दुर्भाग्य पूर्ण रूप से केंद्र सरकार इस गंभीर विषय पर चुप्पी साधे हुए है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। इससे देश की छवि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी धूमिल होती है। झारखंड में यह कानून बनना ‘समय की मांग’ थी। यह कानून सभी धर्म-संप्रदाय के लोगों के लिए है। क्योंकि इससे भीड तंत्र के माध्यम से लोकतंत्र को रोकने का जो घृणित प्रयास होता था उस पर रोकथाम लगेगी और कानून का इकबाल बुलंद होगा।  राजेश ठाकुर आज उनसे मिलने आए प्रतिनिधिमंडल से उक्त बातें कहीं। झारखंड विधानसभा में मॉब लिंचिंग पर विधेयक पारित होने की खुशी में राज्य के विभिन्न धार्मिक अल्पसंख्यक संगठनों के प्रतिनिधियों ने राजेश ठाकुर से कांग्रेस भवन में मुलाकात कर धन्यवाद दिया तथा आभार प्रकट किया। 

ये रहे मिलने वालों में शामिल

कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर से मिलने वालों में झारखंड मुस्लिम संट्रेल कमिटी के मोहम्मद सलाहउद्दीन, मोहम्मद असलम, नदीम इकबाल, मोहम्मद नईम, अफरोज के अलावा नदीम खान, मोहम्मद शकील, मोहम्मद बाबर, शादा खान, प्रिंस बट्‌ट, असगर आलम, फहीम खान, अब्दुल आजाद, राजेश मुंडा, तबरेज आलम, अशाफाक अंसारी, शाहिद आलम, नेमूल हक, फरीद अंसारी, रमजान अंसारी, गुलाम रब्बानी, तौकीर अख्तर, सेंकी खान, अफरोज आलम, नसीम अंसारी, इरशाद खान आदि शामिल थे। 

सम्मानित भी किए गए राजेश

पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ.राकेश किरण महतो ने बताया कि गत अक्टूबर माह में कांग्रेस पार्टी द्वारा मॉब लिचिंग पर सख्त कानून बनाये जाने की मांग को लेकर बरियातु रांची में एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया था। इसके पश्चात कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमराम प्रतापगढ़ी की उपस्थिति में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने मुख्यमंत्री से मिलकर इस पर जल्द से जल्द कानून बनाने की मांग की थी। इधर, महानगर कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष अख्तर अली के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर  को राजधानी के कांके चौक में बुके देकर सम्मानित किया गया।