logo

झारखंड में चार IPS अफसरों की जिम्मेदारी बदली, कौन कहां जानिये

16811news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची:

झारखंड में चार IPS अफसरों की जिम्मेदारी में बदलाव किया गया है। इसके मुताबिक शुभांशु जैन को जमशेदपुर का नया एएसपी बनाया गया है। इनके अलावा 2017 बैच के आइपीएस अधिकारी हारिस बिन जमां , 2018 बैच के आईपीएस अधिकारी हरविंदर सिंह और 2019 बैच के ही कपिल चौधरी के भी दायित्व तब्दील हुए हैं। सरकार की ओर से आज इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई है।

 

 

जानिये कौन कहां

-हारिस बिन जमां जमां को अगले आदेश तक सहायक पुलिस अधीक्षक, मुख्यालय, गिरिडीह 

-हरविन्दर सिंह को अगले आदेश तक अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सरायकेला 

-शुभांशु जैन को अगले आदेश तक सहायक पुलिस अधीक्षक, नगर, जमशेदपुर और

-कपिल चौधरी को अगले आदेश तक अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, चक्रधरपुर के पद पर पदस्थापित किया गया है।