logo

बढ़ती महंगाई के विरुद्ध राजद का प्रदर्शन, पीएम मोदी के पुतले का किया दहन

5325news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची:
पेट्रोल और डीजल के साथ विभिन्न वस्तुओं के मूल्य में वृद्धि और मंहगाई के खिलाफ प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष अभय सिंह के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पुतले का दहन भी किया गया।

भाजपा सरकार में महंगाई चरम पर: अभय सिंह
अभय सिंह ने कहा कि वर्ष 2014 से जब से भाजपा सरकार आई है, जन समस्याओं की अनदेखी की जा रही है। केवल धर्म के नाम पर राजनीति कर लोगों का ध्यान ज्वलंत मुद्दों से भटकाया जाता है। भाजपा के शासन काल में मंहगाई चरम पर है। बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। किसान और किसानी को कारपोरेट के सुपुर्द करने पर सरकार तुली हुई है।

यह रहे शामिल
प्रदर्शन में अभय सिंह के अलावा श्यामदास सिंह, राजेश यादव, मोहम्मद इसलाम, स्मिता लकड़ा, अनिता यादव, रंजन कुमार, विजय राम, राजकिशोर यादव, कमलेश यादव, अर्जुन यादव, शौकत अंसारी, मंतोष यादव, अंजल किशोर, इम्तेयाज हुसैन  वारसी, सदाकत अंसारी,  सुनिता चौधरी, सुशील कुमार, आशुतोष रंजन, पिंकी यादव,  डा.मनोज, अवधेश कुमार पाल, धर्मेन्द्र सिंह, जफीर खान, हरीश तिवारी, सोनी कुमारी, ममता कुजूर, उर्मिला सोरेंग, प्रियंका सिंह, अभिषेक यादव, कृपा नंदन, राजेश्वर  राय, फहीम खान , फिरोज अंसारी, जसीम अंसारी, अमित जयसवाल, राजू गोप, विक्की यादव,  फरहान खान, गायित्री देवी आदि शामिल हुए।