logo

काले मन से लाया गया कृषि कानून, वापस लेने तक रहेगा आंदोलन जारी: राजद

4918news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची:
झारखंड राजद प्रदेश प्रभारी जयप्रकाश नारायण यादव ने कहा कि कृषि कानून केंद्र सरकार ने काले मन से लाया है। यह भारत का सबसे काला कानून है। इसके खिलाफ राजद का आंदोलन लगातार जारी रहेगा जबतक कि इन कानूनों की वापसी नहीं हो जाती है। जयप्रकाश नारायण रांची में मीडिया से बात कर रहे थे। जयप्रकाश नारायण ने कहा कि हमारे दल की बेहतर पहचान बने, हमारा दल मजबूत हो। इसपर हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव हमेशा बल देते रहे हैं। कोरोना काल में भी राजद ने बेहतर काम किया। 

बजट को बताया पूंजीपतियों के हित वाला
जयप्रकाश यादव ने बजट को पूंजीपतियों के हित वाला बताया। कहा कि बजट में जनता को ठगने का काम किया है। बिहार पर बोले कि वहां अब सुशासन नहीं बल्कि जंगलराज चल रहा है। हमारी सरकार के समय हमेशा जंगलराज का आरोप लगता रहा। लेकिन अब बिहार जाकर कोई देखे कि नीतीश और भाजपा सरकार ने बिहार को कहा ले जाकर खड़ा कर दिया है। बिहार में जनता त्रस्त है और बिहारियों को प्रताड़ित किया जा रहा है।

राजद प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में 20 प्रस्ताव पर चर्चा
प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष अभय सिंह ने की। राज्य में चल रहे सदस्यता अभियान की समीक्षा समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई। जिसमें 20 प्रस्ताव भी शामिल रहे। जिसमें केंद्र से कृषि कानून को वापस लेने, झारखंड में राजद को मजबूत करने, 2024 में झारखंड में अधिक सीटों पर चुनाव लड़ने सहित कई मुद्देे हैं।