logo

रांची में राजद कार्यकर्ताओं ने बच्‍चों के बीच केक बांटकर मनाया लालू प्रसाद का जन्मदिन

9650news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची: 
झारखण्ड में भी आरजेडी पार्टी ने सुप्रीमो लालू प्रसाद( Lalu Prasad) यादव का जन्मदिन मनाया। प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष अभय कुमार सिंह के नेतृत्व में लालू प्रसाद यादव की तस्वीर के सामने केक काटा गया। आरजेडी कार्यकर्ता (RJD worker)ने भी एक-दूसरे को केक खिलाकर खुशी जाहिर की। गरीबों को भोजन कराने का भी काम किया गया। 

राजद पार्टी में ख़ुशी की लहर 
पूरा आरजेडी परिवार लालू यादव के जन्मदिन को लेकर उत्साहित है। कार्यकर्ता एक-दूसरे को बधाई दे रहे हैं। आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने कहा कि लालू प्रसाद यादव गरीबों के मसीहा का 74वां जन्मदिन गरीबों के नाम समर्पित है। कोरोना गाइडलाइन के नियमों का पालन करते हुए आज के दिन हर जिला, प्रखंड और पंचायत में गरीबों और जरूरतमंदों को खाना खिलाया जा रहा है।