logo

रांची में स्कूटी सवार ने दारोगा को मारी गोली, मेडिका में भर्ती

6566news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची : 
चुटिया के मकचूंद टोली में स्कूटी सवार व्यक्तियों ने चुटिया थाने के दारोगा को गोली मारकर उसे घायल कर दिया। दारोगा का नाम सुभाष लकड़ा है। उनकी जांघ में गोली लगी है। उन्हें तुरंत गुरु नानक अस्पताल में भर्ती किया गया। वहां से फिर उन्हें मेडिका अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हालांकि अभी तक अपराधियों से संबंधित कोई और जानकारी नहीं मिल सकी है। 

बताया जा रहा है कि गोली मारने के बाद आपराधी कांटाटोली की तरफ भाग गए। उन्हें ढूंढा जा रही है। गोली मारने के कारण का अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस की तरफ से सिर्फ इतना कहा गया है कि वे मामले की जांच में जुटे हैं और जल्द ही अपराधियों को पकड़ लेगें।