logo

कश्मीर में 2021 में 128 लोगों ने चुना था आतंक का रास्ता, सुरक्षाबलों ने 73 आतंकियों को मा''र गिराया

16614news.jpg

द फॉलोअप टीम, श्रीनगर: 

जम्मू-कश्मीर पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की संयुक्त टीम ने कुलगाम और अनंतनाग में मुठभेड़ की 2 अलग-अलग घटना में 6 आतंकवादियों को मार गिराया। इनमें से 4 पाकिस्तानी आतंकी थे जबकि 2 स्थानीय। गुरुवार तड़के ये कार्रवाई शुरू की गई थी। मुठभेड़ में सेना का 1 जवान भी शहीद हो गया। सेना के 2 और जम्मू कश्मीर पुलिस का 1 जवान गंभीर रूप से जख्मी है। कश्मीर जोन पुलिस के आईजीपी विजय कुमार ने जानकारी दी है कि घायल जवानों का इलाज किया जा रहा है। उनकी हालत स्थिर है। 

128 स्थानीय युवा आतंकी संगठन में शामिल हुये
कश्मीर के आईजीपी विजय कुमार ने बताया कि इस साल घाटी में 128 स्थानीय आतंकतवादी अलग-अलग आतंकी संगठन में शामिल हुये। इनमें से 73 को मुठभेड़ में मार गिराया गया। 16 आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है। आईजीपी ने बताया कि 39 आतंकी अभी भी घाटी में सक्रिय हैं। उन्होंने कहा कि बीते 2 वर्षों के मुकाबले इस वर्ष आतंकियों की संख्या में काफी कमी आई है। 

पहली बार घाटी में आतंकियों की संख्या 100 से कम
कश्मीर जोन पुलिस के आईजीपी विजय कुमार ने बताया कि हम कश्मीर में इस साल 200 आतंकवादियों को न्यूट्रीलाइज करने में सक्षम हैं। अभी तक 180 आतंकियों को मार गिराया गया है। उन्होंने कहा कि इतिहास में पहली बार चिह्नित आतंकियों की संख्या 100 से कम हो गई है। उन्होंने बताया कि कल की मुठभेड़ के बाद घाटी में 85 से 86 आतंकी ही बचे हैं। घाटी में आतंकवाद कम हुआ है। 

भारी मात्रा में हथियार सहित आपत्तिजनक सामान मिला
गौरतलब है कि मारे गये 2 स्थानीय आतंकवादियों की पहचान निसार अहमद खांडे और मुफ्ती अल्ताफ के रूप में की गई है। उनके पास से 1 एम-4 राइफल और उसकी 7 मैगजीन, 2 एके सीरीज की राइफल और उसकी 2 मैगजीन, 1 पिस्तौल और उसकी 2 मैगजीन, 3 ग्रेनेड सहित अन्य आपत्तिजन सामान बरामद किया गया है। अनंतनाग के एसएसपी आशीष ने इस बात की जानकारी दी।