logo

बंदूक की नोंक पर युवती को बनाया हवस का शिकार, पीड़िता को अकेला देख घर में घुसे थे दरिंदे

12930news.jpg

द फॉलोअप टीम, लखनऊ:

उत्तर प्रदेश के शामली से दुष्कर्म की खबर सामने आ रही है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने बंदूक की नोंक पर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता का ये भी कहना है कि आरोपियों ने धमकी दी कि किसी के सामने घटना के बारे में मुंह खोला तो जान से मार देंगे। पीड़िता ने बताया कि 2 लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। 

बंदूक की नोंक पर किया दुष्कर्म
पीड़िता ने बताया कि घटना के वक्त वो घर में अकेली थी। इसी मौके का फायदा उठाकर पड़ोस में रहने वाले 2 युवक घर में घुस आए। दोनों ने महिला को धमकाया और बंदूक की नोंक पर उसका दुष्कर्म किया। दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी, घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मार देने की धमकी देकर भाग गए। 

पीड़िता ने पुलिस से मांगा न्याय
वारदात के बाद पीड़िता थाने पहुंची, वहां उसने दोनों आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी।  पीड़ित इंसाफ की गुहार लगा रही है। महिला ने पुलिस को बताया कि जब ये घटना घटी वह घर में अकेली थी।  दोनों आरोपी युवक उसके ही गांव के रहने वाले हैं। दोनों उसके घर से थोड़ी दूर पड़ोस में ही रहते हैं। आरोपियों के खिलाफ युवती ने नामजद मामला दर्ज कराया है।