logo

Crime : 14 वर्षीय नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म, सभी छह आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

ce760b02-6621-4f86-9f81-8a0f6ac956dc.jpg

द फॉलोअप टीम, दुमका: 

झारखंड में बीते कुछ दिनों में रेप की कई घटना हुई है। ताजा मामला दुमका जिले का है। मिली जानकारी के मुताबिक दुमका जिला के जरमुंडी प्रखंड में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुये मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है। 

14 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म
गौरतलब है कि दुमका जिला अंतर्गत जरमुंडी में एक 14 वर्षीय नाबालिग किशोरी के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया। पीड़िता ने घटना की जानकारी अपने माता-पिता और मौसा को दी। पीड़िता ने थाना पहुंचकर छह आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामले में धारा 323, 341, 376डी और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। 

सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार किया
पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुये सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूरे मामले की जानकारी जरमुंडी एसडीपीओ उमेश कुमार सिंह ने प्रेस वार्ता के जरिये दी।