logo

लाइट हाउस के फ्लैट जरूरतमंदों को नि:शुल्क मिलना चाहिए, नागरिक संघ की मांग

10313news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची:
शहीद विश्वनाथ शाहदेव नागरिक संघ के अध्यक्ष कैलाश यादव ने आनी टोला में प्रधानमत्री आवास योजना लाइट हाउस प्रोजेक्ट के तहत नगर निगम द्वारा धुर्वा आनी टोला में 1008 फ्लैट का निर्माण करने के नियम एवं शर्तं पर कड़ी आपत्ति दर्ज किया है। उन्होंने कहा कि निगम द्वारा आनी टोला स्लम बस्तियों में  मज़दूरों से कागजी डॉक्युमेंट्स एवं हजार रूपये का डिमांड ड्राफ्ट जमा करने की अनिवार्यता करना इनकी दोहरी मानसिकता के नियत पर सवाल उठता है।  शुरुआती दौर में यह बताया गया था कि निर्माणधीन फ्लैट को निशुल्क और बगैर कागजी कार्यवाही का दिया जायेगा। अब आए दिन निगम प्रशासन द्वारा एक नए शर्त एवं नियम रखता जा रहा है  जिससे स्थानीय लोगो में काफी रोष है। 



दिहाड़ी मजदूर कहां से लाएंगे लाखों रुपए
यादव ने कहा कि निगम प्रशासन को बिना शर्त बिल्कुल निशुल्क फ्लैट देने का वादा करना चाहिए, 200-300 रोज कमाने खाने वाले गरीब परिवार फ्लैट खरीदी के लिए 5 हजार रु का डिमांड ड्राफ्ट और निबंधन के लिए 6 लाख रु कहा से देंगे। निगम प्रशासन को इस फैसले पर फिर विचार करना होगा अन्यथा आनी टोला से लाइट हाउस प्रोजेक्ट का स्थान को एचईसी आवासीय क्षेत्र से बाहर ले जाना होगा। क्योंकि निगम प्रशासन के इस व्यवहार से कई तरह के संदेह उत्पन्न होता है, लोगो को अंदेशा है कि स्लम लोगो के नाम पर लाइट हाउस फ्लैट अमीरों को बेच दिया जायेगा और वहां के स्थानीय पुनः विस्थापित हो जाएंगे।