द फॉलोअप टीम, रांची:
झारखंड से शशांक राज को भाजयुमो में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उन्हें भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति का सदस्य मनोनीत किया गया है। वो भाजयुमो झारखंड इकाई से इकलौते सदस्य हैं, जिन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है। 42 सदस्यीय समिति में उन्हें ये जगह मिली है।

केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताया
राष्ट्रीय कार्यसमिति का सदस्य बनने के बाद शशांक राज ने कहा कि मुझ जैसे साधारण लोगों के लिए यह बड़ी बात है। उन्होंने इसके लिए राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार जताया। कहा कि जो भरोसा मुझ पर किया गया है, उसे बखूबी निभाऊंगा।

युवा के मुद्दे भाजयुमो की प्राथमिकता
शशांक राज ने कहा कि युवा ही हमारी संगठन के आधार हैं। हमारी प्राथमिकता युवाओं के सवालों का समाधान ढूंढना है। भारतीय युवा बड़ी तादाद में भाजयुमो से जुड़े हुए हैं। उनकी उम्मीदें भी हमसे ही है।