logo

117वां वार्षिक श्री कृष्ण गोपाष्टमी महोत्सव 12 नवंबर को, नहीं निकलेगी शोभायात्रा

14629news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची:

रांची गौशाला न्यास का इस वर्ष 117वां वार्षिक श्री कृष्ण गोपाष्टमी महोत्सव मनाया जाएगा। 12 नवंबर को आयोजन एक दिन का होगा। लेकिन कोविड के कारण न मेला ही लगेगा,  न ही किसी प्रकार का सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। शोभायात्रा भी नहीं निकाली जाएगी। 12 नवंबर को पूरे दिन गो पूजन ,गो दर्शन,  तुला दान की व्यवस्था रांची गौशाला हरमू रोड प्रांगण में रहेगी। इसके अलावा शहर के अन्य आठ जगहों पर भी गोशाला द्वारा ब्यवस्था के तहत प्रातः 7:बजे से 11:00 बजे दिन तक  सोशल डिस्टेंसिंग बरकरार रखते हुए गौ दर्शन व गो पूजन का कार्य गौ भक्त, गौ प्रेमी कर सकते हैं। तुलादान के लिए गौशाला परिसर में चोकर ,गुड, सरसो खल्ली, कुट्टी, मकई दर्रा  की व्यवस्था गोशाला में रखी गई है  तुलादान का समय प्रातः 8:00 बजे से रखा गया जो पूरे दिन चलेगा। उक्त जानकारी प्रेस वार्ता में दी गई। जिसमें अध्यक्ष पुनीत कुमार पोद्दार, उपाध्यक्ष प्रेम अग्रवाल उपाध्यक्ष रतन जालान  मंत्री प्रदीप राजगढ़िया, उप मंत्री प्रमोद सारस्वत, सुरेश जैन कोषाध्यक्ष दीपक पोद्दार महोत्सव संयोजक बसंत कुमार गौतम, प्रकाश काबरा सहित कई लोग मौजूद थे।

मंत्री प्रदीप राजगाड़िया ने बताया कि श्री कृष्ण गोपाष्टमी महोत्सव का संयोजक  इस बार बसंत कुमार गौतम (शर्मा) को बनाया गया है। रांची गौशाला न्यास रांची को दी जाने वाली दान में राशि आयकर की धारा 80 G के अंतर्गत छूट प्राप्त है। उप मंत्री प्रमोद सारस्वत  ने जानकारी दी कि  आगामी शुक्रवार 12 नवम्बर को प्रातः 7:30 बजे  श्री गणेश पूजन, हवन, गो पूजन व दर्शन  के साथ एक दिवसीय श्री कृष्ण गोपाष्टमी महोत्सव रांची गौशाला हरमू रोड प्रांगण में रखी गयी है।

गो पूजन और दर्शन के लिए 8 स्थान तय, बनाए गए प्रभारी 

गो पूजन व दर्शन के 8 स्थानो पर उनके प्रभारी बनाए गए हैं कोविड19 को देखते गौशाला आपके द्वार ,गौ माता आपके द्वार के तहत गौ माता को कुछ स्थानों पर पूजन दर्शन के लिए रखा गया है। यह ब्यवस्था रांची गोशाला की तरफ से रखी गयी है।

-चांदनी चौक -कांके रोड- प्रभारी- दीपक सरावगी
 
-श्रीराम गार्डन -कांके रोड- प्रभारी- पवन बजाज
     
-श्री कृष्ण नगर कॉलोनी- रातू रोड-प्रभारी- ओमप्रकाश बरेजा।
   
-होटल सिटी पैलेस- लालपुर- प्रभारी- विजय राजगढ़िया
 
-मैंकी रोड-- महावीर चौक--  प्रभारी-शिव भगवान अग्रवाल   
  
-श्री दुर्गा मंदिर- बकरी बाजार-प्रभारी- निर्मल मोदी 
-श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर- सेवा सदनपथ-प्रभारी शिव शंकर साबू 
-आरोग्य भवन के सामने- बरियातू-प्रभारी- सुनील गुप्ता बनाये गए है।

 

 

अध्यक्ष पुनीत कुमार पोद्दार ने कहा कि हमारे घरों में मांगलिक कार्य, जन्मोत्सव, शादी की वर्षगांठ, गृह प्रवेश ,विवाह इत्यादि पर   गोशाला को अनुदान देकर पुण्य के भागी बने। बसंत कुमार गौत्तम ने भी 1रुपया प्रतिदिन से 365 रुपये वार्षिक दान देने का अनुरोध गो भक्तो से किया है। पुनीत कुमार पोद्दार ने गोदान, गोपूजन ,गो दर्शन जैसे कार्यों में पूरी श्रद्धा के साथ रांची गौशाला को गौ माता के लिए अनुदान देकर पुण्य के भागी बनने का आग्रह किया है।
रांची गौशाला न्यास के सभी पदाधिकारियों ने रांची के सभी गौ भक्तों से व गो प्रेमियों से श्री कृष्ण गोपाष्टमी महोत्सव के उपलक्ष्य पर रांची गौशाला पहुंचकर गो पूजन, गो दर्शन, व तुलादान के द्वारा गो माता के लिए आहार देकर अपनी पूर्ण सहभागिता  देने का अनुरोध किया है।