logo

UPSC Result 2020: बिहार के शुभम बने UPSC टॉपर, झारखंड के शुभम को मिला 196वां स्थान

13153news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची: 

संघ लोक सेवा आयोग ने 2020 का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। कुल 761 उम्मीदवार चयनित हुए हैं जिनको भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय पुलिस सेवा, भारतीय राजस्व सेवा और भारतीय विदेश सेवा सहित अन्य सेवाओं में नियुक्ति दी जाएगी। गौरतलब है कि 761 चयनित उम्मीदवारों में से 545 पुरुष और 216 महिला उम्मीदवार हैं। टॉप-5 चयनित उम्मीदवारों में 2 पुरुष और 3 महिला उम्मीदवार हैं। शुभम कुमार टॉपर बने हैं। जागृति अवस्थी ने दूसरा स्थान हासिल किया है। अंकिता जैन थर्ड टॉपर हैं। यश शुक्ला और ममता यादव को क्रमश चौथा और पांचवां स्थान मिला है।

कितने महिला और पुरुष उम्मीदवार
गौरतलब है कि टॉप 25 उम्मीदवारों में 13 पुरुष और 12 महिला उम्मीदवार हैं। 25 दिव्यांग उम्मीदवार भी चुने गए हैौं। गौरतलब है कि बिहार के कटिहार के रहने वाले शुभम ने आईआईटी बॉम्बे से सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक किया है। सेकेंड टॉपर जागृति अवस्थी ने एमएनआईटी भोपाल से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीटेक किया है। गौरतलब है कि साल 2015 में टॉप करने वाली टीना डाबी की बहन रिया डाबी ने 15वां स्थान हासिल किया है। ये भी ब़ड़ी बात है। 

अक्टूबर में आयोजित हुई थी प्री परीक्षा
गौरतलब है कि यूपीएससी-2020 की प्रारंभिक परीक्षा अक्टूबर में आयोजित की गई थी। मुख्य और लिखित परीक्षा 8 से 17 जनवरी 2021 के बीच आयोजित की गई थी। इंटरव्यू का आयोजन 2 अगस्त से 22 सितंबर 2021 के बीच आयोजित किया गया था। इंटरव्यू के बाद 761 उम्मीदवारों का चयन किया गया था। 545 पुरुष और 216 महिला उम्मीदवार हैं। 

वर्ग के हिसाब से कितने अभ्यर्थी का चयन
सामान्य वर्ग के 263 उम्मीदवार चुने गये हैं। आर्थिक रूप से पिछड़े 86 उम्मीदवारों को सफलता मिली। अन्य पिछड़ा वर्ग के 229 उम्मीदवार मिली। अनुसूचित जाति के 122 और अनुसूचित जनजाति के 61 उम्मीदवार। बीपीएससी के टॉपर ओमप्रकाश गुप्ता को मिला 339वां रैंक मिला है। झारखंड के मधुपुर रहने वाले शुभम मोहनका ने 196वां स्थान हासिल किया है।