द फॉलोअप टीम, डेस्क:
वॉशिंगटन (Washington) की रहने वाली हिल्डे पेरिंगेर ने हाल ही में सगे भाई के बच्चे को जन्म दिया। हिल्डे का भाई का पहले से ही चार बच्चा है लेकिन उसे एक और बच्चे की ख्वाहिश थी। भाई के सपने को पूरा करने के लिए हिल्डे ने बच्चे को जन्म दिया। अब मेडिकल साइंस (Medical Science) ने काफी तरक्की कर ली है और साथ ही सरोगेसी (Surrogacy) भी चलन में है।
दरअसल वाशिंगटन हिल्डे के भाई को एक और बच्चा चाहिए था जिसे उनकी वाइफ कंसीव नहीं कर पा रही थी। हिल्डे ने अपने भाई के लिए सरोगेट मदर बन उनके पांचवे बच्चे को जन्म दिया।
सरोगेट मदर बनना चाहती थी हिल्डे
हिल्डे पेरिंगेर ने जनवरी 2021 को अपने भाई 35 साल के इवान शेली और उसकी पत्नी 33 साल की पत्नी केल्सेय के पांचवे बच्चे को जन्म दिया। कपल के पहले से चार बच्चे थे लेकिन उन्हें पांचवी औलाद चाहिए थी। ऐसे में अपने भाई की मदद के लिए हिल्डे आगे आई और सरोगेट मदर बनकर भाई का परिवार पूरा किया। इसे लेकर हिल्डे खुद सरोगेट मदर बनना चाहती थी।
डॉक्टर ने भाभी की जान को खतरा बताया
अब भाई के जरिये उनका सपना पूरा हो गया है। डॉक्टर्स ने हिलडे की भाभी को साफ़ मना कर दिया था कि पांचवां बच्चा हिल्डे की भाभी की जिंदगी के लिए खतरनाक है। इस कारण उनके पास सरोगेसी हो एक मात्र ऑप्शन था। अपने भाई के लिए हिल्डे ने उनके बच्चे को नौ महीने तक पालकर जन्म दिया और वह काफी खुश है।