logo

नहा कर लौट रहे 6 साल के बच्चे को कुत्तों ने नोच डाला, शरीर पर बनाए 80 घाव

10851news.jpg
द फॉलोअप टीम, धनबाद: 


धनबाद जिला के गोविंदपुर स्थित माचामहल से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां कुत्तों के झुंड ने छह साल के बच्चे पर हमला कर दिया। मिली जानकारी के मुताबिक कुत्तों ने बच्चे को शरीर में 80 स्थानों से नोंचा है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कुत्तों ने बच्चे पर हमला तब किया जब वो नदी से नहा कर लौट रहा था। बच्चे को इलाज के लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। 



नदी में नहाने गया था राजकुमारी तुरी
बच्चे को लेकर हॉस्पिटल पहुंचे परिजनों ने बताया कि छह साल का राजकुमारी तुरी नहाने के लिए नदी में गया था। नहाने के बाद लौटने के क्रम में जैसे ही वो मुख्य सड़क पर आया कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला बोल दिया। तकरीबन पांच की संख्या में कुत्तों ने बच्चे पर हमला कर दिया। कुत्ते लगभग 1 मिनट तक बच्चे को नोंचते रहे। इसी बीच एक शख्स की नजर उस पर पड़ी। उसने लाठी और पत्थऱ मारकर कुत्तों को भगाया। 



हॉस्पिटल के सर्जरी वार्ड में इलाज जारी
उसी शख्स ने बच्चे के परिजनों को घटना की सूचना दी। परिजन आनन-फानन में जख्मी हालत में बच्चे को लेकर शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल पहुंचे। वहां बच्चे का इलाज सर्जरी वार्ड में किया जा रहा है। समाचार लिखे जाने तक बच्चे की स्थिति गंभीर बनी हुई थी। उसके शरीर में गहरे जख्म हैं।