logo

बेटे की शादी की तैयारियों कर रही थी मां, सांप ने डंस लिया

8270news.jpg
द फॉलोअप टीम, गढ़वा:
केतार प्रखंड के परसोडीह गांव में शादी की खुशियां पल भर में मातम में बदल गयी। घर में एक मां अपने बेटे की शादी की तैयारियां कर रही थी। मिठाइयां बन रही थी। महिला नाच गा रही थी। उसके बाद महिला रात में सोने चली गयी और सुबह नहीं उठी। घरवालों ने उठाया तो देखा महिला के बगल में एक सांप भी है जिसने महिला को डंस लिया है। उसकी मृत्यु हो गयी। घर में मातम छा गया। 

अस्पताल ले जाया गया महिला को
परसाडीह गांव के ज्वाला रजवार नामक व्यक्ति के बेटे की तिलक थी। इसकी तैयारी एक दिन पहले से धूमधाम से की जा रही थी। घटना के पुलिस को सूचना दी गई। थाना प्रभारी संतोष कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। वह शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज रहे थे लेकिन मृतक महिला के बेटे ने कहा कि उसकी मां जिंदा है। वहां से महिला को सदर अस्पताल भेजा गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।