logo

रांची में कोई भूखा नहीं रहेगा! जरूरतमंदों तक भोजन पहुंचा रहे अनिकेत और प्रिया

8500news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची: 
कोरोना काल में झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष अनिकेत राज जनसेवा कर रहे हैं। उनको सूचना मिली थी कि बरियातू स्थित एक कैंपस में रहने वाले 15 घरों में भोजन का संकट है। सूचना मिलते ही अनिकेत ने वहां सूखा राशन भिजवाया जिसमें आलू, प्याज, चावल और दाल इत्यादि था। 

रांची में कोई भूखा नहीं रहेगा
मिली जानकारी के मुताबिक अनिकेत राज बीते कई दिनों से जरूरतमंद लोगों की सेवा में जुटे हैं। समाज सेविका प्रिया कुमारी ने कहा कि रांची में महामारी काल में कोई भूखा नहीं रहेगा। हर जरूरतमंद व्यक्ति को खाना खिलाने की जिम्मेदारी हमने ली है। प्रिया कुमारी ने कहा कि जहां भी कोई भूखा व्यक्ति मिले इसकी सूचना मुझे या अनिकेत तक पहुंचाइये। उनकी सहायता की जायेगी।