logo

मां की आंखों के सामने से चोरी हो गया बच्चा, जानिए कहां की है ये हैरान करने वाली घटना

16511news.jpg

द फॉलोअप टीम, जामताड़ाः
जामताड़ा के बुधुडीह गांव में एक डेढ़ वर्षीय बच्चे को किसी ने चुरा लिया है। रविवार सुबह बच्चा अपने घर के आगे अपनी मां के साथ था तभी यह घटना घटी। एक दिन गुजर गया है लेकिन बच्चे का कुछ पता नहीं चला है। परिजनों ने थाने में इसकी शिकायत की है। बच्चा नहीं मिलने पर परिजन और स्थानीय लोग आक्रोशित हैं। सोमवार की सुबह परिजनों और आक्रोशित ग्रामीणों ने जामताड़ा-नारायणपुर मुख्य सड़क जाम कर दिया। जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई है। वही मौके पर पुलिस परिजनों को समझाने का प्रयास कर रही है, लेकिन ग्रामीण जिद पर अड़े हैं।

चावल डालने गयी थी  
बच्चे की मां ने बताया कि वह बच्चे को लेकर बाहर बैठी हुई थी। तभी वह चावल डालने के लिए बच्चे को छोड़कर चली गई। वापस आयी तो देखा कि बच्चा वहां नहीं है। वह परेशान हो गयी और बच्चे को ढूंढ़ने लगी। बच्चा नहीं मिला। 

पुलिस तलाश में जुटी 
रविवार की देर शाम तक पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में बच्चे को ढ़ुंढा है।  लेकिन बच्चे के बारे में कोई सूचना नहीं मिल सकी थी। थाना प्रभारी ने बताया कि कोशिश जारी है आज अलग- अलग क्षेत्र में बच्चे को ढुंढा जा रहा है।