logo

माँ की हत्या कर आंगन में शव जलाया, उसी की आग में मुर्गा पकाकर बेटा ने खाया, 4 साल पहले पिता को मारा डाला था

4625news.jpg
द फ़ॉलोअप टीम ,चाईबासा: 
मनोहरपुर थाना क्षेत्र से एक ऐसी दरिंदगी भरी घटना सामने आयी है जिसे सुन कर लोगों के होश उड़ गए। क्षेत्र के जोजोगुट्‌टू स्थित नमाविर टोला में एक बेटे ने अपनी मां की हत्या कर दी। इसके बाद घर के आंगन में ही शव को जला दिया और चिता पर मुर्गा पकाकर खाया। यह घटना  शुक्रवार की रात सामने आई।  जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने आरोपी बेटे काे हाथ-पैर बांधकर रखा। शनिवार जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। हत्या की वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। आरोपी ने 4 साल पहले अपने पिता की भी हत्या कर दी थी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पिता की हत्या मामले में आरोपी प्रधान सोय जेल में भी रहा था। 



क्या था मामला 
ग्रामीणों के अनुसार, प्रधान सोय अपनी मां सुमी सोय के साथ रहता था। वो शराब पीने का भी आदि था। शुक्रवार की रात अचानक प्रधान सोय ने लाठी-डंडे से वार कर अपनी मां की हत्या कर दी। इसके बाद उसने आंगन में ही सुमी सोय के शव को जला दिया। कुछ देर बाद चिता की आग पर बेटे ने मुर्गा पकाया और खाया। घटना की जानकारी ग्रामीणों को सुबह मिली तो उन्होंने आरोपी को पकड़कर बांध दिया। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी।