logo

वायरल : 'तेजस्‍वी के बिना सुधार ना होई, ऐ भाई लालू बिना चालू ई बिहार ना होई...'

khesari1.jpg

द फॉलोअप टीम, पटना:

'तेजस्‍वी के बिना सुधार ना होई, ऐ भाई लालू बिना चालू ई बिहार ना होई...।' गंगा पार से लेकर इस पार तक यह भोजपुरी गीत बिहार में जमकर वायरल हो रहा है। इसे स्वरों में सजाया है भोजपुरी के स्टार कलाकार-गायक खेसारी लाल यादव ने। शब्द दिये हैं कृष्णा बेदर्दी ने जबकि संगीत आर्या शर्मा का है। आदिशक्ति फिल्म्स यूट्यूब चैनल पर इस गाने को11 जनवरी को अपलोड किया गया तो देखते-देखते गाने ने धूम मचा दी। अबतक करीब साढे 14 लाख लोगों ने इसे देखा और सुना है। डेढ लाख से लाइक्स भी मिले हैं।

अनिल सम्राट के समर्थन में गीत

बिहार में विधान परिषद चुनाव होने जा रहा है। इस गीत को राजद नेता अनिल सम्राट के समर्थन में तैयार किया गया है। जिसमें लालू यादव और तेजस्वी यादव की तारीफ जमकर की गयी है। राजद का समर्थन करते हुए खेसारी गाते हैं , 'लइका और बुढ़वा जवान बोलतावे, महंगी के नाव पर बाजार डोलतावे, तेजस्‍वी के बिना सुधार ना होई, ऐ भाई लालू बिना चालू ई बिहार ना होई...।'

 

कौन हैं खेसारी लाल यादव

खेसारी लाल यादव चर्चित गायक और कलाकार है। 2012 में रिलीज़ हुई उनकी फिल्म 'साजन चले ससुराल' ने उन्हें रातों रात भोजपुरी फिल्मों का सुपर स्टार बना दिया था। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। हालांकि शुरू में भोजपुरी एल्बम में गाना शुरू किया। जिससे उन्हें उत्तर प्रदेश, बिहार व झारखण्ड और जहाँ भोजपुरी बोली जाती है, वहाँ उनके गीतों को बेशुमार प्यार मिला।