logo

दिल्ली के सफर में होगी 3 घंटे की बचत, जल्द ही राजधानी लोहरदगा-टोरी रूट होकर चलेगी

11584news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची: 

रांची से दिल्ली सफर करने वालों के लिए अच्छी खबर है। रांची से दिल्ली जाने वाली राजधानी ट्रेन अब लोहरदगा-टोरी रूट होकर चलेगी। रेल मंत्रालय ने भी इस पर अपनी सहमति जता दी है। इस रूट से ट्रेन चलने पर दिल्ली की दूरी तीन घंटे कम हो जाएगी। रांची से दिल्ली की दूरी 1200 किमी है। इस रूट से  दूरी घटकर 1100 किमी हो जाएगी। इस रुट से राजधानी ट्रेन चलने के  दो फायदे हैं। एक तो समय की बचत होगी और दूसरा ट्रेन ऑपरेशन में होने वाले खर्च भी कम होंगे। राजधानी ट्रेन को इस रुट पर चलाने की दिशा में काम शुरू हो गया है। जल्द की इसे चलाने की घोषणा भी कर दी जाएगी।

दूरी कम हो जाएगी 
रांची से टोरी जाने में राजधानी ट्रेन से करीब चार घंटे लगते है। राजधानी ट्रेन रांची, मुरी, रामगढ़, बरकाकाना होते हुए टोरी जाती है। नए रूट से ट्रेन पिस्का, लोहरदगा होते हुए टोरी जाएगी। इससे दो घंटे समय की बचत होगी। रांची सांसद संजय सेठ ने रेल मंत्री से मिलकर कहा है कि पिस्का स्टेशन से थोड़ी ही दूर पर पर स्मार्ट सिटी बन रहा है। इसलिए पिस्का स्टेशन को मॉडल स्टेशन बनाया जाना चाहिए। 

जल्द सपना पूरा होगा 
सांसद संजय सेठ ने कहा है कि अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा रखी गई आधारशिला का सपना अब पूरा हाे सकेगा । रेल मंत्रालय ने भी सहमति दे दी है। पिस्का को मॉडल स्टेशन बनाने के लिए रेलमंत्री से भी आग्रह किया गया है। बता दें कि इधर रांची-टाेरी लाइन पर ट्रांसमिशन लाइन बनकर तैयार है। राजधानी ट्रेन को ट्रायल के रूप में इस रूट पर चलाया जा चुका है।