logo

भगवान बिरसा मुंडा के सपने को पूरा करेगी राज्य की गठबंधन सरकार: कांग्रेस

9587news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची: 
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सह राज्य के खाद्य आपूर्ति एवं वित्तमंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि के मौके पर रांची स्थित समाधि स्थल पर पहुंचकर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा कि ब्रिटिश शासनकाल में आदिवासियों-मूलवासियों के शोषण, महाजनी और जमींनदारी प्रथा से मुक्ति दिलाने के लिए वर्ष 1900 में एक आंदोलन की शुरुआत हुई, जिसका नेतृत्व भगवान बिरसा मुंडा ने किया था।  अभी कांग्रेस गठबंधन की सरकार है, राज्य सरकार भगवान बिरसा मुंडा द्वारा अधूरे छोड़े गये कार्यां को पूरा किया जाएगा। उनके दिखाये रास्ते पर चलकर उनके सपने को पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने ब्रिटिश शासन के शोषण और महाजनों और जमींनदारों को बढ़ावा देने के खिलाफ देश-दुनिया को एक संदेश देने का काम किया और जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लेकर लिया गया संकल्प आज भी प्रासंगिक है। मौके पर प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश,राजेश ठाकुर, प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोरनाथ शाहदेव, डॉ राजेश गुप्ता छोटू, अमूल्य नीरज खलखो, राजीव रंजन प्रसाद, सन्नी टोप्पो, नेली नाथन, गुंजन सिंह, चंचल चटर्जी, राजू राम समेत अन्य नेता-कार्यकर्त्ता उपस्थित थे। 
 
कांग्रेस नेताओं ने धरती आबा को किया याद
पार्टी के अन्‍य नेताओं ने कोकर समाधि के उपरांत राँची स्थित कांग्रेस भवन कार्यालय में भी भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डा रामेश्वर उराँव के नेतृत्व में कांग्रेस जनों ने श्रद्धांजलि अर्पित की जिसमें मुख्य रुप से वरीष्ठ कांग्रेस नेता उपस्थित थे। जिसमें मुख्य रूप से कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, राजेश ठाकुर, मानस सिन्हा, जोनल कोर्डिनेटर रमा खलखो, प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव, राजेश गुप्ता, राजीव रंजन प्रसाद, रवीन्द्र सिंह, अमूल्य नीरज खलखो, प्रदीप तुलस्यान, जगदीश साहु, निरंजन पासवान, संजय पांडेय, सुरेश बैठा, नेली नाथन, गुंजन सिंह, संतीष पाॅल मुंजिनी, संगीता टोप्पो, अनिता सिन्हा, कंचन चैधरी, अजय सिंह, छोटू सिंह, दिनेश लाल सिन्हा सुरज पासवान, रामानंद केशरी शामिल थे।