logo

पत्रकार बैजनाथ का हाल-चाल जानने रिम्‍स पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर

12804news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची:

झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर रिम्स में इलाजरत वीडियो जर्नलिस्ट बैजनाथ महतो का हाल जानने रिम्‍स पहुंचे। उन्होंने रिम्स के न्यूरो सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ सीबी सहाय से महतो के वर्तमान हालात की पूरी जानकारी ली और उनको बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाने का आग्रह किया। डॉ सी बी सहाय ने ठाकुर को बताया कि उनका समुचित इलाज जारी है। हम सभी हालात पर नज़र बनाये हुए हैं।  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के अलावा प्रदेश प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद, पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष संजयलाल पासवान, कुमार राजा, डॉ एम तौसीफ, डॉ राकेश किरण महतो, जगदीश साहू एवं दिनेश लाल सिन्हा भी मौजूद थे। 

मौके पर  मीडिया बातचीत में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि हम सभी इस घटना से मर्माहत हैं और बैजनाथ के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हैंं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भी इस घटना को लेकर संजीदा हैंं। उन्होंने भी दुख व्यक्त किया है। मैंने भी जिला के पुलिस कप्तान से स्वयं बात की है और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की बात कही है। पुलिस त्वरित गति से करवाई करे इसके लिए हमलोगों को लगना है। अगर पुलिस ऐसा नहीं करती है तो ये माना जायेगा कि पुलिस प्रशासन ऐसी घटनाओं को लेकर संवेदनशील नहीं है। ऐसी घटनाएं अगर घटती हैं तो निश्चित रूप से बदलाव की जरूरत है । पुलिस प्रशासन को चुस्त दुरुस्त होना होगा तभी ऐसी घटनाएं रुकेंगी।