logo

26 अगस्त को भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की बैठक, प्रदेश प्रभारी कमला देवी पहुंची रांची

12117news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची:

भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा की झारखंड प्रदेश प्रभारी एवं भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कमला देवी पाटले चार दिवसीय झारखंड दौरे पर मंगलवार को रांची पहुंची। जहां भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा, रांची महानगर की तरफ से उनका स्वागत रांची रेलवे स्टेशन पर किया गया। जिसके बाद वे सीधे राजकीय अतिथिशाला पहुंची। जहां उन्होंने मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ परिचय प्राप्त किया। कमला पाटले वर्ष 2009 एवं वर्ष 2014 में छत्तीसगढ़ जांजगीर चांपा से सांसद रहीं। वर्तमान में वे भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा की झारखंड प्रदेश के प्रभारी हैं। बता दें कि 25 अगस्त 2021 को कमला देवी पाटले भाजपा प्रदेश कार्यालय, हरमु रांची में 11 बजे से विभिन्न बैठकों में भाग लेंगी। वहीं 01.30 बजे अपराह्न में वे पार्टी कार्यालय में संवाददाताओं को संबोधित करेंगी। 

 

26 अगस्त को होगी भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की कार्यसमिति बैठक

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की बैठक प्रदेश कार्यालय हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व विधायक शिवशंकर उरांव ने कहा कि 26 अगस्त को अनुसूचित जनजाति मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक होना सुनिश्चित किया गया है। इस बैठक में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री वी सतीश ,केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद दीपक प्रकाश,नेता विधायक दल  बाबूलाल मराण्डी,संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद समीर उराँव मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे।

 

 

बैठक में रामकुमार पाहन, अशोक बड़ाईक,बिंदेश्वर उराँव,विजय मेलगंडी,अनु लकड़ा,राजेन्द्र मुंडा,रवि मुंडा,प्रेम बड़ाईक, नकुल तिर्की,भोगेन सोरेन,सुलेन गाड़ी,बिरसा मिंज,चंदन लोहरा, अर्जुन मुंडा,अरविंद उराँव,प्रदीप टोप्पो सहित कई उपस्थित थे।