logo

बीजेपी कार्यालय में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, हेमंत सरकार के डेढ़ वर्ष के कार्यकाल की होगी समीक्षा

10327news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची:

रांची स्थित भाजपा कार्यालय में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शुरू हो गई है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता ने बैठक के विषय मे जानकारी देते हुए कहा कि यह महत्वपूर्ण बैठक है। इस बैठक में राज्य सरकार के डेढ़ वर्ष के कार्यकाल की समीक्षा की जाएगी। साथ ही राज्य में भाजपा की स्थिति को मजबूत करने की रणनीति पर भी चर्चा की जाएगी। बैठक में कुल चार सत्र होने है। 

तमाम भाजपा नेता मौजूद 
भाजपा कार्यसमिति की बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री सीटी रवि, प्रदेश प्रभारी और सांसद दिलीप सैकिया, सह प्रभारी एवम सांसद सुभाष सरकार, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और सांसद अन्नपुर्णा देवी, राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, नेता विधायक दल और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह सहित पार्टी के पदाधिकारी मौजूद हैं।