logo

ओडिशा के मयूरभंज में वांदना पर्व में शामिल होंगे सुदेश महतो, होगा भव्य आयोजन

14610news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची: 

आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो कल यानी सोमवार को धनघेरी-मयूरभंज ओडिशा में बांदना पर्व के उपलक्ष्य में कुड़मी सेना द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। ज्ञात हो कि बांदना कुड़मी समुदाय के सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में एक है और कुड़मी सेना लंबे समय से इस त्योहार को मनाती आ रही है।

कुड़मी समुदाय के लोगों का जुटान
वर्षो से कुड़मी सेना द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न समुदाय और खास करके कुड़मी समुदाय के लाखों लोगों की जुटान होता आ रहा है। सांस्कृतिक संरक्षण के लिए ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन काफी महत्वपूर्ण है। कल झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो अपराह्न 2 बजे इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।