द फॉलोअप टीम, रांची
झारखंड विधानसभा में सोमवार को सदन के अंदर जमकर हंगामा हुआ। हंगामे के बीच बीजेपी ने अनुपूरक बजट के कटौती प्रस्ताव पर बहस के बाद सदन का बहिष्कार किया। हंगामे और विरोध के बीच सदन से 2 हजार 584 करोड़ 82 लाख का पहला अनुपूरक बजट पास हो गया।
खाना-पानी देकर लाठी खिलवाया: डॉ. अंसारी
सदन में कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी ने कहा कि बीजेपी के लोगों ने सहायक पुलिसकर्मियों को खाना खिलाकर, पानी पिलाकर पथराव कराया और लाठी खिलवाया। उन्होंने कहा कि नागपुर में आरएसएस के दफ्तर में 24 घंटे बिजली झारखंड के कोयले के कारण रहती है। उन्होंने जमातियों पर से मुकदमा वापस लेने और स्वास्थ्य विभाग के 155 कर्मियों को वापस नौकरी पर रखने की मांग की।
बाबूलाल अब नहीं बोलेंगे, तो कब बोलेंगे? : प्रदीप यादव
केंद्र सरकार पर हमला करते हुए प्रदीप यादव ने कहा कि ट्रेन बेच रहे हैं, हवाई जहाज बेच रहे हैं। बाहर बोलने पर मुकदमा होता है, तो सदन में बोलना ही होगा। 4500 करोड़ भारत सरकार ने नहीं दिया। प्रदीप यादव ने कहा कि बाबूलाल अब नहीं बोलेंगे, तो कब बोलेंगे?