द फॉलोअप टीम, दिल्ली:
निर्वाचन आयुक्त सुशील चंद्रा ने मंगलवार को मुख्य निर्वाचन आयुक्त के रूप में पदभार ग्रहण किया। सुशील चंद्रा निवर्तमान चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा का स्थान लेंगे। चंद्रा को लोकसभा चुनाव से पहले 14 फरवरी 2019 को निर्वाचन आयुक्त नियुक्त किया गया था। वे 14 मई 2022 को सेवानिवृकत्त होंगे। सुशील चंद्रा ने आईआईटी रूड़की से बीटेक और डीएवी देहरादून से एलएबी किया है।
भारतीय राजस्व सेवा के अधिकारी हैं सुशील
सुशील अरोड़ा भारतीय राजस्व सेवा के 1980 बैच के अधिकारी हैं। उन्होंने महाराष्ट्र और यूपी सहित कई अन्य राज्यों में कई शीर्ष पदों पर कार्य किया है। सुशील चंद्रा सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेज के चैयरमैन भी रह चुके हैं। उन्हें इंटरनेशनल टैक्सेसन का अच्छा जानकार माना जाता है। उन्होंने राजस्व सेवा के लिये आईआईएम बेंगलुरु और व्हार्टन जैसी कई शीर्ष संस्थानों से प्रशिक्षण भी हासिल किया है। अब उनकी जिम्मेदारी बढ़ गयी है।
इन राज्यों में चुनाव कराने की होगी जिम्मेदारी
बता दें कि नियमों के मुताबिक निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ निर्वाचन आय़ुक्त को मुख्य चुनाव आयुक्त बनाया जाता है। निवर्तमान चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा के रिटायर होने के बाद वरिष्ठता क्रम के आधार पर ही सुशील चंद्रा को देश का अगला मुख्य चुनाव आय़ुक्त नियुक्त किया गया है। चंद्रा के कार्यकाल में निर्वाचन आयोग गोवा, मणिपुर, उत्तराखंड, पंजाब औऱ उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव कराएगा। निर्वाचन आयोग में सेवा देने से पहले चंद्रा केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के अध्यक्ष थे।