logo

दो बहनों ने एक ही युवक से की थी शादी, पहली की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

7606news.jpg
द फॉलोअप टीम, पलामू:

टाउन थाना क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध मौत हो गयी। महिला के पति ने दो शादियां की थी। दोनों पत्नी आपस मे बहने थी। दो बहनों ने एक युवक से शादी की थी, जिसमें एक बहन की संदिग्ध हालत में मौत हुई है। घटना के बाद लड़की के परिजनों ने युवक पर हत्या का आरोप लगाया है। 

साली से युवक ने की थी शादी
जिस महिला की मौत हुई है उसका नाम प्रीति कुमारी है। जानकारी के अनुसार कमलेश शुक्ला ने पहले प्रीति कुमारी से शादी की थी। ये शादी तीन साल पहले हुई थी। उसके बाद युवक ने प्रीति की छोटी बहन के साथ भी शादी कर ली थी। 

परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
परिजनों ने युवक पर आरोप लगाया है कि उसने प्रीति की हत्या कर अस्पताल में भर्ती करवाया था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई है।