logo

महंगे शौक ने बनाया लुटेरा: ताइक्वांडो में दो बार गोल्ड मेडलिस्ट, इंडियन आयडल सीजन 4 का हिस्सा 

13308news.jpg

द फॉलोअप टीम, दिल्ली:

ताइक्वांडो के राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी सूरज बहादुर उर्फ फाइटर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मोती नगर थाना पुलिस ने फाइटर को लूटपाट और झपटमारी के मामले में गिरफ्तार किया है। सूरज बहादुर ने ताइक्वांडो में दो बार गोल्ड मेडल जीता है। वह कम्प्यूटर इंजीनियर भी रह चुके है। उन्होंने इंडियन आयडल में भी हिस्सा लिया है। लेकिन बाद में महंगे शौक और अय्याशी की वजह से वह लूटपाट करने लगा। आरोपी के पास से  55 मोबाइल फोन, तीन बाइक और दो स्कूटी मिले हैं। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक सूरज का अच्छे कपड़े और जूते पहनने का शौक है। साथ ही वह महिला दोस्तों के साथ नाइट क्लबों में घूमता है। उसके करीब 6 गर्लफ्रेंड हैं । उनके ऊपर ही खर्च करने के लिए लूटपाट करता है। 

 

कैसे हुआ गिरफ्तार 

डीसी उर्विजा गोयल ने बताया कि पुलिस टीम गश्त कर रही थी। तभी रामा रोड से गुजर रहे एक स्कूटी सवार युवक पर पुलिस को शक हुआ। अचानक ही युवकपुलिस को देखकर भागने लगा। तभी पुलिस ने उसका पीछा कर उसे पकड़ लिया। फाइटर के पास से एक पिस्टल मिला।  पुलिस को पता चला कि उसने एक स्कूटी कीर्ति नगर इलाके से चुराई है। सूरज बहादुर ने बताया कि वह अब तक सौ से अधिक झपटमारी कर चुका है। उसने अपने साथियों के साथ मिलकर ढाई किलो सोना भी लूटा था।  पुलिस ने उसके पास से  55 मोबाइल फोन मिले हैं। 

 

पिता मुंबई हाईकोर्ट में वकील
जांच में पता चला कि सूरज एक अच्छे परिवार से ताल्लूक रखता है। पिता मुंबई हाईकोर्ट में वकील हैं। उसे बचपन से ताइक्वांडो और गाने का शौक था। वह वर्ष 2013 और 2014 में ताइक्वांडो का राष्ट्रीय चैंपियन बना। इंडियन आयडल सीजन चार में भी हिस्सा लिया। गलत आदतों के कारण परिवार ने उसे घर से निकाल दिया इसलिए वह दिल्ली में अपने दोस्तों के साथ रहता है। दिल्ली पुलिस सूरज को कई बार गिरफ्तार कर चुकी है। उस पर 30 से अधिक मामले दर्ज हैं। पहली बार उसे जनकपुरी थाना पुलिस ने वर्ष 2014 में लूटपाट के मामले में गिरफ्तार किया था।