द फॉलोअप टीम, डेस्क:
काबुल एयरपोर्ट से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि काबुल एयरपोर्ट पर कई महिलाओं को गोली मार दी गई है। सूत्रों के मुताबिक़ उन महिलाओं ने हिजाब नहीं पहना था। हालांकि अभी तक तालिबान ने इसकी पुष्टि नहीं की है। इस घटना के बाद एयरपोर्ट पर भगदड़ मच गई। इसका वीडियो भी सामने आया है। कहा जा रहा है कि जवाब में अमेरिकी सैनिकों ने भी फायरिंग की है।

तनाव का माहौल
अमेरिका ने अपनी तरफ से एयरपोर्ट पर 6 हजार सैनिक तैनात करेगा, ताकि नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकाला जा सके। काबुल एयरपोर्ट पर फिलहाल तनाव का माहौल है। हजारों लोग अभी एयरपोर्ट पर जमा हैं, सभी देश छोड़ने की तैयारी में है। कई लोग तो बिना सामान के ही एयरपोर्ट पर पहुंच गए हैं। पूरे काबुल में सफेद तालिबानी झंडे दिखाई दे रहे हैं। तालिबानी नेता सोशल मीडिया पर शांति का मैसेज देने की कोशिश कर रहे हैं।

आज काबुल पहुंचेंगे तालिबानी नेता
तालिबानी नेता मुल्ला बरादर आज काबुल पहुंचेगा। अभी खबर है कि वह कतर में है। बरादर ने रविवार को कहा था कि हमें इतनी आसानी से अफगानिस्तान पर कब्जा होने की उम्मीद नहीं थी। तालिबान के पॉलिटिकल प्रवक्ता मोहम्मद नईम ने कहा आज अफगानी लोगों के लिए बड़ा और महान दिन है। अल्लाह का शुक्र है कि जंग खत्म हो गई है। हम शांतिपूर्ण अंतरराष्ट्रीय संबंध चाहते हैं। हम किसी को भी नुकसान नहीं पहुंचाना चाहते है।