logo

टीचर और स्टूडेंट ने की शादी, कहा कुछ गलत नहीं किया, सुरक्षा दे पुलिस

9705news.jpg
द फाॅॅॅलोअप टीम, धनबाद:
धनबाद के महिला थाने में शनिवार को हंगामा होने लगा, परिजन कभी गुस्से में डांटते, तो कभी समझाने की मुद्रा में तर्क देते, लेकिन कहते हैं ना प्यार अंधा और बहरा होता है। लड़की अड़ी रही प्यार किया है। प्रेमी टीचर से साथ ही रहेंगे। दरअसल बलियापुर के सुवरिया गांव का प्रेमी जोड़ा शादी रचा कर महिला थाने पहुंचा और सुरक्षा की गुहार लगाई। वहीं दोनो के परिजन भी थाने पहुंचे और दोनों को समझाने का काफी प्रयास किया। लेकिन लड़की ने घर जाने से इनकार कर दिया। लड़की का कहना है कि दोनों एक दूसरे से प्यार करते हैं। उन्होंने साथ ही जीवन बिताने का फैसला किया है।

भूईफोड मंदिर में की शादी
बता दें कि लड़का लड़की को ट्यूशन पढ़ाया करता था। इसी क्रम में दोनों में प्रेम हुआ। वहीं लड़की की शादी दूसरी जगह तय हो गयी थी। इसके बावजूद दोनों भूईफोड मंदिर पहुंचे और शादी कर ली। जब परिजन पीछे पड़े तो उन्होंने धनबाद के महिला थाने पहुंचकर सुरक्षा की गुहार लगाई। लड़की ने कहा कि वे लोग पिछले चार सालों से प्यार कर रहे हैं, लेकिन परिजन इस शादी के लिए तैयार नहीं थे, लिहाजा दोनो ने मंदिर में शादी कर ली। थाने में हंगामा के बाद एएसआई नंदनी कुमारी ने कहा पुलिस मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई करेगी। इस घटना के बाद जितनी मुह उतनी तरह की बाते सुनने को मिल रही है।