logo

जोहान्सबर्ग टेस्ट: 202 रन पर सिमटी टीम इंडिया की पारी, राहुल-अश्विन ने बचाया सम्मान

16708news.jpg

द फॉलोअप टीम, डेस्क: 

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा और आखिरी मैच जोहान्सबर्ग में खेला जा रहा है। दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में पूरी टीम इंडिया महज 202 रन बनाकर सिमट गई। नियमित कप्तान विराट कोहली की अनुपस्थिति में टीम की अगुवाई कर रहे केएल राहुल ने सर्वाधिक 50 रनों की पारी खेली। रविचंद्रन अश्विन ने 46 रन बनाये। 

सलामी बल्लेबाजों की सधी शुरुआत
पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया को सलामी बल्लेबाज केएल राहुल और मयंक अग्रवाल ने सधी हुई शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 36 रन जोड़े थे लेकिन तभी मयंक 26 रन बनाकर आउट हो गये। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे चेतेश्वर पुजारा ने 33 गेंदों का सामना किया और महज 3 रन बनाकर आउट हो गये। चौथे नंबर पर आंजिक्य रहाणे से जिम्मेदारी पारी की उम्मीद थी लेकिन वे पहली ही गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे। रहाणे का खराब फॉर्म जारी रहा। 

लड़खड़ा गया टीम इंडिया का मध्यक्रम
पांचवे स्थान पर बल्लेबाजी करने आए हनुमा विहारी ने जरूर टिककर खेलने की कोशिश की लेकिन उनकी ये कोशिश कामयाब नहीं रही। विहारी 20 रन बनाकर कगिसो रबाडा का शिकार बने। ऋषभ पंत ने फिर से निराश किया और महज 17 रन की पारी खेली। पंत ने इसके लिए 43 गेंदों का सामना किया और महज 1 चौका लगाया। रविचंद्रन अश्विन ने जरूर उपयोगी पारी खेली।

अश्विन ने पारी में 50 गेंदों का सामना किया और 6 चौकों की मदद से 46 रन बनाये। इसके बाद शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज भी सस्ते में पवेलियन लौटे। जसप्रीत बुमराह ने जरूर कुछ हाथ दिखाया। बुमराह ने 11 गेंदों का सामना किया और 2 चौके तथा 1 छक्के की सहायता से 14 रन बनाये। टीम का मध्यक्रम पूरी तरह फेल रहा। 

अफ्रीकी तेज गेंदबाजों ने ली परीक्षा
दक्षिण अफ्रीका के लिए कगिसो रबादा ने 3, ओलिवियर ने 3 और मैक्रो जेंसन ने 4 विकेट निकाले। गौरतलब है कि टीम इंडिया का मध्य क्रम पूरी तरह से फेल रहा। चेतेश्वर पुजारा का खराब फॉर्म जारी रहा। रहाणे ने भी बल्ले से निराश किया। पंत अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में बदल पाने में नाकामयाब रहे हैं। गौरतलब है कि किसी वजह से विराट कोहली ये मुकाबला नहीं खेल रहे हैं।