logo

कुत्तों को पकड़ने पहुंचे थे लोग, जब कुत्तों ने घेरा तो उल्टे पांव भागे निगम कर्मी 

12280news.jpg

द फॉलोअप टीम, धनबाद:

हर शहर में कोई ना कोई इलाका ऐसा होता है जहां कुत्तों का आतंक होता है। उन कुत्तों से परेशान होकर नगर निगम एक गाड़ी भेजती है और उनको पकड़कर ले जाती है। ऐसा ही कुछ हुआ धनबाद के मटकुरिया क्षेत्र में।  यहां भी कुत्तों के आतंक कम करने और उन्हें पकड़ कर अन्यत्र छोड़ने के लिए निगम ने डॉ कैचर वैन तैयार किया है। अभी तक इसका इस्तेमाल नहीं हुआ है। वाहन को लेकर 3 एनजीओ कर्मी निकले भी थे। वह सफल नहीं हो पाए। वह एक भी कुत्ता नहीं पकड़ पाए। 

निगम कर्मियों को कुत्तों ने घेरा
इन तीनों की योजना थी कि वह मटकुरिया क्षेत्र से कुत्ते को पकड़ेंगे। वह एक कुत्ते को पकड़ने का प्रयास भी कर रहे थे कि तभी वहां आठ-दस कुत्तों ने उन्हें घेर लिया। कुत्तों के झुंड को देखकर एनजीओ कर्मी डर गए।  उनकी सिट्टी पिट्टी गुम हो गई। वे फौरन लपककर डॉग कैचर वाहन पर चढ़े और भाग निकले।

दूसरी योजना बना रहा है निगम
निगम की योजना है कि किसी एनजीओ के जरिए आवारा कुत्तों को पकड़ा जाए। एक एनजीओ तैयार भी हुई भी तो उन्हें कुत्तों ने डराकर भगा दिया। अब निगम कोई दूसरी योजना बना रहा है। कैचर वैन बैंकमोड़ निगम कार्यालय में ही खड़ा है। है।

 

कुत्तों को पकड़ने की गुहार
निगम के के कर्मचारियों को एक सप्ताह में 50 से अधिक फौरन आ चुके हैं। उनसे कुत्तों को पकड़ने की गुहार लगायी जा रही है। लोग फोन कर बता रहे है कि उनके मुहल्ले में कुत्तों का आतंक है। 50 से अधिक कुत्तों का जमावड़ा है। मुहल्ले में कई लोगों को कुत्ते नोंच चुके हैं।